Business

header ads

नायक उदयवीर सिंह यादव "वैक आइकन अवार्ड 2020" से सम्मानित


पुणे। पुणे की वर्ल्ड अगेंस्ट संस्था जो कि भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मुहिम चला रखी है।  इस संस्था ने भारतीय सिग्नल कोर के जवान नायक उदयवीर सिंह यादव को 25 मार्च को वैक आइकन अवार्ड 2020 से सम्मानित किया है।

बता दें कि उदयवीर सिंह यादव जो कि सेना मे जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, उरी सेक्टर में देश सेवा कर चुके हैं। देश की भारत-पाकिस्तान सीमा पर जनवरी 1990 से फरवरी 1994 तक कठिन परिस्थितियों में उस समय आंतकवाद चर्म पर था। इसी के चलते वैक आइकन संस्था के अध्यक्ष विजय डी बजाज जो कि उदयवीर सिंह यादव द्वारा सेना में दी गई उत्कृष्ट सेवाओं से प्रभावित होकर ये सम्मान दिया गया है। 

इस समय पूरा विश्व कोरोना वैश्विक महामारी से जूझ रहा है इसलिए यह सम्मान अभी ओनलाइन ही दिया जा रहा है। देश के लिए की गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उदयवीर सिंह यादव को सम्मानित किया गया है। उदयवीर को इंडियन सोल्डर कैटेगरी में वैक आइकन अवार्ड 2020 दिया गया है।


Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack