Business

header ads

भाजपा के प्रमुख नेताओं ने की राहत कार्यों की समीक्षा, 11 से 15 अप्रैल तक चलाएंगे विशेष अभियान


जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं ने आज लॉकडाउन के दौरान प्रदेश भाजपा की ओर से चलाए जा रहे राहत कार्यक्रमों की समीक्षा की। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार ने बताया की इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप नेता राजेन्द्र राठौड़, राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री वी. सतीश, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी और अशोक परनामी शामिल हुए।

बैठक में मौजूद पार्टी नेताओं ने पार्टी के राहत अभियान पर संतोष ज़ाहिर करते हुए कहा की भाजपा ने सकारात्मक विपक्ष की ज़िम्मेदारी का बेहतर पालन किया है। तो वहीं इस बैठक में तय हुआ कि 11 अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चला कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील को अभियान के रूप में भाजपा कार्यकर्ता चलाएंगे।

तो वहीं बैठक के बाद राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग की है कि लॉकडाउन के दौरान केन्द्र सरकार द्वारा आमजन को दी गई अनेकों राहत-सुविधाओं की तरह ही प्रदेश सरकार भी जनता को राहत दी जाये। कोरोना संकट से उपजे हालात के बाद हुए लाकडाउन के निर्णय से जनता को होने वाली परेशानियों से उन्हें बचाने के लिए भारत सरकार ने अनेकों घोषणाएँ की है, जिससे प्रदेश की जनता को भी उनका लाभ मिल रहा है।

Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack