Business

header ads

उत्तरप्रदेश BJP प्रदेशाध्यक्ष ने CM सहायता कोष में दिए 1 करोड़, जिलाधिकारी को प्रतिनिधि ने सौंपा पत्र


शत्रुघ्न सिंह...
कोरोना वायरस महामारी पर अंकुश लगाने के लिए पूरे देश को किये गए लॉडाउन से जहाँ सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं तो वहीं लोगों के घर से निकलने पर भी पाबंदी है। कुछ जरुरत के सामान की दुकानों के खुलने का समय जरूर निर्धारित कर दिया है जिसकी वजह से ज्यादातर मजदूर वर्ग के सामने रोटी का संकट पैदा हो गया। साथ ही इनकम बंद हो जाने के कारण महामारी पर अंकुश लगाने हेतु सुरक्षा संबंधी उपकरणों की खरीददारी में कोई परेशानी उत्पन्न न हो। जिसको लेकर ज्यादातर समाजसेवी एवं जन प्रतिनिधियों ने आगे आकर सहायता राशि प्रदान की है।

इन्हीं समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने विधान मंडल सदस्य निधि से मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक करोड़ रूपये की स्वीकृति पत्र अपने प्रतिनिधि से जिलाधिकारी को भिजवाया है। 

गौरतलब है कि रविवार को विधान मंडल सदस्य एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के अनुमोदन पर उनके प्रतिनिधि अरविन्द चौहान ने जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर को निधि से एक करोड़ रूपये की स्वीकृति पत्र उनके आवास पर जाकर सौंपा। 

इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह राशि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी विधान मंडल सदस्य निधि से दी है। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा उपकरण की खरीददारी, मजदूर वर्ग के भरण पोषण आदि समस्याओं पर खर्च की जाएगी। उल्लेखनीय है कि विगत 25 मार्च से कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश को लॉकडाउन घोषित है। यह लॉकडाउन महामारी पर अंकुश लगाने के लिए लगाया गया है।

लॉकडाउन की वजह से देश के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। लोगों की जरुरत को देखते हुए प्रशासन की अनुमति पर केवल कुछ दुकानें निर्धारित समय के लिए खोली जा रही है। ऐसी स्थिति में रोज कमाने खाने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मजदूर वर्ग के लोगों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं एवं कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सुरक्षा संबंधी उपकरण की खरीदारी करने के लिए प्रदेश की जनता, समाज सेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों से सहायता राशि एकत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष के नाम से खाता खोला गया है। उसी खाते में सहायता राशि देने के लिए स्वीकृति पत्र जिलाधिकारी को प्रदान किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack