Business

header ads

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

मुंबई। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह हफ्ता एक बुरे सपने की तरह बीत रहा है।बुधवार को अभिनेता इरफान खान ने दुनिया को अलविदा कहा था और अब आज यानि गुरुवार को अभिनेता ऋषि कपूर ने अलविदा कह दिया। बता दें कि बुधवार को ही ऋषि कपूर को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया और गुरुवार को उन्होंने 67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।


बता दें कि सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ऋषि कपूर कैंसर से चली लंबी लड़ाई के बाद आज जिंदगी की जंग हार गए। उनके अंतिम समय में उनके बेटे और पत्नी उनके साथ थे लेकिन उनकी बेटी रिद्धिमा  कपूर इस समय दिल्ली में हैं। उन्होंने सरकार से मुंबई जाने की इजाजत मांग थी, मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने रिद्धिमा कपूर को मूवमेंट पास दे दिया है।

Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack