नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के चलते दुनियाभर में लॉकडाउन घोषित है। केंद्र सरकार से लेकर राज्यों की सरकारें इस संक्रमण से बचाने हेतू लोगों को जागरूक कर रही है। घर में रहिये, समय-समय पर हाथों को धोये और मास्क का प्रयोग करे।
इसी बीच देश की प्रथम महिला सविता कोविंद की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और इस तस्वीर में वह कपड़े का मास्क पहने हुई हैं तो वहीं अन्य के लिये भी मास्क सिल रही हैं।
बता दें कि देश की प्रथम महिला सविता कोविंद राष्ट्रपति भवन के शक्ति हाट में अपने हाथ से सिलाई मशीन चला रही हैं और मास्क तैयार कर रही हैं। बताया जा रहा है कि यह मास्क दिल्ली के अलग-अलग शेल्टर होम भिजवाए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक भाजपा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस तस्वीर को साझा किया गया है जिसमें लिखा है "हमारे देश की फ़र्स्ट लेडी सविता कोविंद मास्क सिल रही हैं, इन्हें दिल्ली के विभिन्न शेल्टर होम में बांटा जाएगा। मिसाल पेश करने के लिए अम्मा आपका शुक्रिया।"
0 Comments