Business

header ads

मुख्यमंत्री गहलोत ने अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर जताया शोक

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मशहूर फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सीएम गहलोत ने कहा कि अभिनेता ऋषि कपूर एक बेहतरीन अभिनेता थे। उन्होंने अपनी अदाकारी के माध्यम से विशिष्ट पहचान स्थापित की। भारतीय सिनेमा में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack