Business

header ads

CM योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का आज निधन हो गया। CM योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था और उनकी हालत गंभीर थी।

बता दें कि 89 साल के आनंद सिंह बिष्ट पिछले कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे और उन्होंने सोमवार सुबह अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पिता के निधन की सूचना दे दी गई है।

गौरतलब है कि आनंद सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। लीवर और किडनी में समस्या बढ़ने के कारण उन्हें 13 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था। मल्टीपल ऑर्गन फेल होने के कारण रविवार देर रात उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी।

Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack