Business

header ads

BJP के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा का निधन, PM मोदी ने जताया दुख

राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री भंवरलाल शर्मा का शुक्रवार शाम को निधन हो गया था। शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भंवरलाल शर्मा की पार्थिव देह लाई गई।

जहां पर सैकड़ों की तादाद में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से भी पुष्प चक्र अर्पित किए गए। 

बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की तरफ से भी पुष्पचक्र पार्थिव देह पर अर्पित किए गए। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, गुलाबचंद कटारिया, राजेन्द्र राठौड़, रामचरण बोहरा, अशोक परनामी, अरुण चतुर्वेदी, अशोक लाहोटी, अलवर विधायक संजय शर्मा, महंत कैलाश शर्मा, कांग्रेस नेता महेश जोशी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack