Business

header ads

मदद और सलाह लेने से कोई छोटा नहीं हो जाता- पायलट

जयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पीसीसी मुख्यालय पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के पश्चात उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पीसीसी में मीडिया से रूबरू हुए, उन्होंने कहा कि पायलट ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को सत्ता में आए 6 साल हो गए हैं। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री उपलब्धियां बताने के लिए ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। पायलट ने कहा कि यह वक्त उपलब्धियां बताने का नहीं है लोगों के आंसू पोंछने और उन्हें राहत पहुंचाने का है। मदद और सलाह लेने से कोई छोटा नहीं हो जाता लेकिन केंद्र और भाजपा इस पर ध्यान नहीं दे रही है।

पायलट ने कहा कि कल कांग्रेस देशभर में सोशल मीडिया पर अभियान चलायेगी। केंद्र सरकार से टैक्स के दायरे से बाहर रहने वाले व्यक्तियों के लिए मांग करेगी। टैक्स के दायरे में नहीं आने वाले व्यक्तियों के हाथों में 10 हजार नगद दिये जाये। तो वहीं प्रदेश कांग्रेस के नेताओ और कार्यकर्ताओं से पायलट ने आह्वान किया कि सोशल मीडिया पर कल सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे बजे तक केंद्र सरकार से मांग करें।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता सोशल मीडिया पर तीन मुद्दे उठाएंगे। गरीब के हाथ में पैसा नहीं पहुंचा, हम हर व्यक्ति के खाते में 10 हजार रुपए डालने की मांग करेंगे, राजस्थान में 40 लाख से ज्यादा नरेगा में रोजगार प्राप्त कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack