नई दिल्ली। देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके गुह राज्य वापस भेजने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है लेकिन हसके लिए उन्हें किराया चुकाना पड़ रहा है। जिस पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को बयान जारी कर सरकार पर निशाना साधा है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का कहना है कि विदेश में फंसे भारतीयों को मुफ्त में वापस लाया गया जबकि कामगारों से किराया वसूला जा रहा है।
ऐसे में उन्होंने फैसला लिया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की हर हकाई हर जरूरुतमंद श्रमिक और कामगार के घर लौटने की रेल यात्रा का टिकट खर्च वहन करेगी और जरूरी कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि श्रमिक व कामगार देश की रीढ़ की हड्डी हैं। उनकी मेहनत और कुर्बानी राष्ट्र निर्माण की नींव है।
0 Comments