Business

header ads

डिप्टी सीएम पायलट बोले- 'इस मुश्किल घड़ी में श्रमिकों को नहीं छोड़ सकते हैं अकेला'

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने श्रमिकों के किराये को लेकर कहा कि इस देश को मजबूत बनाने में हमारे श्रमिक जो लोग हाथ से मेहनत करते हैं उनका बहुत योगदान होता हैं। आज लॉकडाउन के तहत वो पिछले 40 दिनों से अपने घर से दूर अलग अलग राज्यों में भूखे प्यासे तड़प रहे हैं।

उनको अपने घर वापस आने की परमिशन मिली हैं वो रेलों से वापस आ रहे हैं उनका किराया भी श्रमिकों से वसूला जाये, यह अशोभनीय हैं इसकी हम निंदा करते हैं। यह लोग जो घर आ रहे हैं उनका पूरा किराया केंद्र सरकार को वहन करना चाहिए। जब विदेशों से हम चार्टर्ड प्लेन करके हम लोगों को वापस ला सकते हैं तो यह गरीब मजदूर जो फंसे हुए हैं उनको वापस लाने का खर्चा केंद्र सरकार को वहन करना चाहिए।

उपमुख्यमंत्री पायलट ने कहा कि में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने जो आज फैसला लिया है। केंद्र सरकार यदि श्रमिकों का ख़र्चा वहन नहीं करेगी तो कांग्रेस पार्टी उनका पूरा किराया वहन करेगी। हम इस मुश्किल घड़ी में इन गरीब लोगों को अकेला नहीं छोड़ सकते।

Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack