Business

header ads

परिवहन मंत्री खाचरियावास नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन

जयपुर। कोरोना संकट और सीनियर नेता कैबिनेट मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास 16 मई को अपना जन्मदिवस नहीं मनाएंगे।

उन्होंने कहा इस संकट की घड़ी में किसी भी स्थान पर जन्मदिन को लेकर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। इसलिए लोग उनके निवास पर और अन्य स्थानों पर भीड़ इकट्ठी करने की बजाय गौसेवा एवं जनसेवा संकल्प दिवस के रूप में गायों को चारा खिलाएं, जरूरतमंद लोगों को राशन के किट और भोजन के पैकेट पहुंचाने का कार्यक्रम जो पहले से चल रहा है उसे जारी रखें।

कार्यकर्ता लगातार जनता रसोईयों के माध्यम से रोज लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं, यह कार्यक्रम जारी रहना चाहिए और इस दौरान जब तक लॉकडाउन है तब तक सेवा संकल्प का काम लगातार जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी तादाद में सैनिटाइजर, मास्क, पीपीई किट भी बांटे जाएंगे।

खाचरियावास ने कहा कि 500 पीपीई किट डॉक्टर्स को दिए जाएंगे और सभी जगह अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यकर्ता चारा, भोजन, मास्क, सैनेटाइजर अपने अपने स्तर पर लोगों को वितरित करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack