Business

header ads

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को दी जन्मदिवस की बधाई

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को उनके जन्मदिवस की बधाई दी। बता दें कि राज्यपाल कलराज मिश्र ने रविवार को दूरभाष पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात कर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। 

राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि गहलोत जी मैं, आपको जन्मदिवस पर बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आपको शुभकामनाएं देता हूं। आप शत वर्ष जींए। आप यशस्वी रहें। सफलतापूर्वक आप कर्तव्यों का निर्वहन करते रहें। जिस तरीके से आपने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की, वैसे ही आप जीवन भर प्रगति करते रहें।

गौरतलब है कि राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से प्रदेश में कोरोना से बचाव के प्रयासों और लॉकडाउन की स्थिति के बारे में भी चर्चा की।

Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack