Business

header ads

"ओछी सियासत कर रही हैं प्रियंका गांधी"- सिद्धार्थनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रवासी कामगारों के मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह ओछी सियासत कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है। प्रियंका उत्तर प्रदेश की सीमा पर बसें भेजने की बात कर रही हैं। इससे जाहिर होता है कि उन्हें वस्तुस्थिति की जानकारी ही नहीं है और वह केवल ओछी राजनीति कर रही हैं।

बता दें कि मंत्री सिद्धार्थनाथ का यह बयान प्रियंका गांधी की उस मांग के बाद आया है जब उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रवासी श्रमिकों को घर वापस लाने के लिए 1000 बसें चलाने और उनका किराया पार्टी द्वारा वहन किए जाने की इजाजत मांगी थी।

Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack