देवेंद्र शर्मा...
राजस्थान भाजपा के दिग्गज नेता भंवर लाल शर्मा का शुक्रवार को निधन हो गया। भाजपा के पूर्व मंत्री भंवरलाल शर्मा के निधन की खबर से राजनीतिक हलकों में शोक की लहर छा गई। भंवरलाल शर्मा भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री रहे चुके थे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और सांसद रामचरण बोहरा उनके निवास पहुंचे तो वहीं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर ने भंवरलाल शर्मा के निधन पर गहरी संवेदना जताई तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी भंवर लाल शर्मा के निधन पर गहरी संवेदना जताते हुए शोक व्यक्त किया।
मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने दुख जताते हुए कहा कि उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहने की क्षमता प्रदान करें।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी. सतीश, प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, सह प्रभारी नीरज जैन, प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज, अमित गोयल, जितेंद्र श्रीमाली, पंकज मीणा आदि ने पूर्व मंत्री एवं पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि भंवरलाल जी शर्मा ने राजनीति में एक मिसाल कायम की थी सादगी, ईमानदारी एवं समय की प्रतिबद्धता उनकी पहचान थी उनके जाने से भारतीय जनता पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवार जन को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भंवरलाल शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हें ट्वीट पर लिखा भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री भंवरलाल शर्मा जी के निधन का समाचार दुखद है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है उन्हें सम्बल दें एवं दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें।
उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा जी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। ईश्वर उनको श्रीचरणों में स्थान दे और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।

0 Comments