Business

header ads

प्रदेश के 25 लाख घरों तक पीएम का पत्र पहुंचायेंगे भाजपा कार्यकर्ता- पूनियां

राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने नरेन्द्र मोदी सरकार-2 के एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ना केवल दुनियां में भारत का नाम बढ़ाया है बल्कि देश के गरीब, किसान, नौजवान का जीवन भी बदला है। 

डाॅ. पूनियां ने कहा कि पिछले कार्यकाल में मोदी सरकार ने जो स्वच्छ भारत मिशन चलाया था उसका महत्व संकट के समय में अब समझ आ रहा है। 40 करोड़ से ज्यादा जो जन-धन खाते खोले थे आज सोशल डिस्टेंसिंग के समय में सरकारी योजनाओं का लाभ उनके जरिये सीधा लोगों तक पहुँच रहा है। उज्जवला योजना में मोदी सरकार की तरफ से गरीब महिलाओं को दिये गये 8 करोड़ से ज्यादा मुफ्त गैस कनेक्शन ने उन्हें धुएं से आजादी दिलाने का काम किया है। 

पूनियां ने कहा कि मोदी सरकार-2 के पहले वर्ष में ही ऐसे ऐतिहासिक काम हुए जिसका इंतजार देश 70 वर्षों से कर रहा था। नरेन्द्र मोदी ने इस एक वर्ष में दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाते हुए कश्मीर में धारा 370 एवं 35ए खत्म किया। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित हिन्दू, सिक्ख, जैन, पारसी, बौद्ध, ईसाईयों को भारत की नागरिकता देने के लिए नागरिकता कानून में संशोधन किया। करोड़ों लोगों के आस्था के केन्द्र अयोध्या में भगवान श्रीराम के मन्दिर के निर्माण के लिए उच्चतम न्यायालय में पैरवी कर फैसला करवाया। आज वहाँ निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। दशकों से तीन तलाक का दंश झेल रही मुस्लिम बहिनों को इस सामाजिक बुराई से निजात दिलाते हुए तीन तलाक को खत्म करने का काम किया।

डाॅ. पूनियां ने कहा कि मोदी सरकार-2 के सफलतम 1 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर चलाये जाने वाले अभियान की शुरूआत प्रदेश भारतीय जनता पार्टी सेवा के कामों से करेगी। इसके लिए जून के प्रथम सप्ताह से भाजपा के सभी मोर्चो के कार्यकर्ता जनता में मास्क एवं सेनेटाइज का वितरण करेंगे एवं लोगों को इस बीमारी से बचाव के लिए जागरूक करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 25 लाख घरों तक सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए दो-दो कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का पत्र लेकर जायेंगे और भाजपा सरकार की नीतियों और कार्य योजना की जानकारी देंगे। इस बदले दौर में भाजपा प्रदेश के 7 सम्भागों, 44 संगठनात्मक जिलों एवं 200 विधानसभाओं में वर्चुअल रैली करेगी। बूथ स्तर पर पार्टी के आॅफिशियल व्हाॅट्सअप ग्रुप बनाये जायेंगे। प्रदेश के बाद सम्भाग, जिला व पंचायत समिति स्तर पर पत्रकार वार्ताओं का आयोजन होगा।

Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack