Business

header ads

मीठा पत्ता नाम से मशहूर 'पान' का स्वाद इस बार शायद हो अनुभव...

कोलकाता। बंगाल में अम्फान तूफान ने सबसे ज्यादा पान की खेती को नुकसान पहुंचाया है। यह वह पान है जिसकी देश में ही नहीं विदेशों में भी काफी मांग है। मीठा पत्ता नाम से मशहूर इस पान का स्वाद इस बार शायद ही अनुभव करने को मिले। 

तूफान अम्फान ने पश्चिम बंगाल में हजारों हेक्टेयर भूमि पर होने वाली पान की खेती को पूरी तरह तहस नहस कर दिया है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार में पान की खेती को पटरी पर लाने में एक साल से अधिक समय लग जाएगा। लिहाजा देश सहित विदेशों में पान के शौकीनों को अगले करीब डेढ़ साल तक बंगाल के मीठे पान से वंचित रहना पड़ेगा।

बताया जा रहा है कि बंगाल में पान की खेती को करीब 5 हजार करोड़ रुपए के प्राथमिक नुकसान का अनुमान है। राज्य में लाखों की संख्या में पान उत्पादक किसानों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। देश में 1.5 मिलियन किसान पान की खेती से जुड़े हैं। इनमें बंगाल के करीब 5 लाख किसान शामिल हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में पान की खेती को दुरुस्त करने के लिए 200 करोड़ रुपए आवंटित कर चुकी हैं।

बता दें कि दुनिया में करीब 90 प्रकार के पान पाए जाते हैं। इसमें से 45 किस्म के पान भारत में मौजूद हैं। इनमें से अकेले 30 किस्म के पान पश्चिम बंगाल में पाए जाते हैं। कृषि वैज्ञानिक का कहना है कि यहां बांग्ला, बांग्ला मीठा पत्ता, काली बांग्ला, सांची और सिमुरली बांग्ला प्रजाति के पान की खेती बहुतायात में होती है।

Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack