Business

header ads

अंबाला: प्रयास संस्था शाखा अंबाला द्वारा निकाली प्रथम पैदल जागरूकता यात्रा...


अंबाला।
विजय रत्न चौंक से प्रयास संस्था शाखा अंबाला द्वारा प्रथम पैदल जागरूकता यात्रा निकाली गई। यह रैली नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक कर रही थी। शाखा अंबाला के प्रधान डॉ. सुरेश देसवाल ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन को धीरे धीरे अंदर से खोखला कर देता है और नशे में ग्रस्त व्यक्ति समाज से अलग थलग पड़ जाता है। महासचिव राजिंद्र गर्ग ने बताया कि वे इस अभियान को सफल करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। महिला महासचिव मनीषा ने कहा कि वे इस अभियान से जुड़कर गौरव का अनुभव कर रही हैं और सभी लोगों को एक साथ लेकर ये जागरूकता अभियान निरंतर जारी रखेंगी।

तो वहीं प्रयास संस्था के संयोजक एवं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो हरियाणा के उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो हरियाणा के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव साहब ने हरियाणा प्रांत को नशे से मुक्त करने की ठान ली है। उनके मार्गदर्शन प्ररेणा और नेतृव में पूरे हरियाणा में नशा विरोधी लहर दौड़ गई है। वे हरियाणा में नशे में ग्रस्त लोगों का उपचार कराकर उन्हें जीवन की मूल धारा में जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने वर्ष 1999 में फतेहाबाद के पुलिस अधीक्षक होते हुए प्रयास संस्था का गठन किया था। फलस्वरूप वहां पर नशे से पीड़ित हजारों घरों को पुनर्जीवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। नशे के व्यापार में लिप्त किसी भी अपराधी को नहीं छोड़ा जाएगा। इस अवसर पर उप निरीक्षक राजकुमार, प्रभात सिंह, मोहित, संदीप, नंद लाल, संतोष टंडन, संजीव, हुक्म चंद, विहान टंडन आदि ने भाग लिया और लोगों को जागरूक किया।

Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack