Business

header ads

करनाल जिला में प्रयास संस्था की कार्यकारिणी का हुआ गठन...


करनाल।
हरियाणा प्रान्त में बढ़ रहे नशे के प्रति जागरूकता अभियान के लिए प्रयास संस्था शाखा करनाल का गठन किया गया है। करनाल मानव सेवा संघ में प्रयास संस्था की प्रथम बैठक आयोजित की गई, जिसमें श्रवण कुमार प्रधान, मनीष कुमार भार्गव और विनोद कुमार उप प्रधान, शिव कुमार महासचिव, बिरम राणा सचिव, सुनीता रानी महिला प्रधान, जिले सिंह बेरवाल और अमर सिंह पातलान को मुख्य सलाहाकार, राजेश जुंडला कोषाध्यक्ष, रामपाल बलड़ी सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इनके अतिरिक्त आनद पाल, संजीव मेहता, दीपक मित्तल, सुशील कमांडो, राम भजन, डॉ. विशाल, बंसी लाल, अक्षय तनेजा आदि को सदस्य नियुक्त किया गया।

गौरतलब है कि हरियाणा नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो हरियाणा के उप निरीक्षक एवं प्रयास संस्था के संयोजक के रूप में कार्यरत डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो प्रमुख श्रीकांत जाधव साहब के नेतृत्व में प्रदेशभर में नशे के विरुद्ध छेड़े गए अभियान का करनाल में भी शुभारम्भ हो गया है। आईपीएस जाधव की देखरेख में शुरु हुई प्रयास संस्था की इकाई का यहां गठन किया गया। करनाल में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और प्रयास के बैैनर तले जिले में नशे को जड़मूल से नष्ट करने का संकल्प लिया गया। 

वर्मा ने बताा कि श्रीकांत जाधव प्रदेश से नशे को खत्म करने के लिए प्रदेश के हर जिले में प्रयास संस्था शाखाएं गठित करवा रहे हैं। अब तक फतेहाबाद, सिरसा, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, हांसी, अम्बाला और पानीपत में संस्था गठित की जा चुकी है और आज करनाल में यह पुनीत कार्य हुआ।

Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack