Business

header ads

सर्व ब्राह्मण महासभा का बड़ा ऐलान, जयपुर में बनवाएगी जाएगी 111 फीट ऊंची भगवान परशुराम की विशाल मूर्ति

देवेंद्र शर्मा...
सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा बैठक में बड़ा ऐलान किया गया है। इस बैठक में विश्व की सबसे बड़ी भगवान परशुराम जी की 111 फीट ऊंची प्रतिमा जयपुर में लगाने का निर्णय लिया है।

महासभा की ओर से आयोजित पुरे प्रदेश के जिलाध्यक्षों की ऑनलाइन आयोजित प्रतिनिधि सभा में चर्चा के बाद निर्णय हुआ कि जयपुर में भगवान परशुराम पीठ  की स्थापना की जाएगी । वहां पर विशालकाय 111 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई जायेगी। सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित ऑनलाईन राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सभा जिसमें महासभा के राजस्थान प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष इस प्रतिनिधि सभा में जुड़े और सभी ने एकमत से निर्णय लिया की जयपुर में भगवान परशुराम जी की विशाल प्रतिमा लगाई जाएगी, जो कि ना केवल प्रदेश की वरन पूरे विश्व की सबसे बड़ी भगवान परशुराम जी की प्रतिमा होगी।

गौरतलब है कि जयपुर में परशुराम पीठ की स्थापना कर सनातन ज्ञान, आध्यात्मिक चिन्तन, वेद विज्ञान पर चर्चा व शोध-अनुसन्धान का उत्तरी भारत का प्रमुख स्थल भी बनायेगें। 

इस अवसर पर पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि इतनी बडी प्रतिमा लगाने के लिये एक बडी जमीन की आवश्यकता है। इस हेतु आने वाले 7 दिवस में एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जो कि जमीन तलाश करेगी और राज्य सरकार से भी अनुरोध किया जायेगा कि वह इस हेतु जयपुर में जमीन उपलब्ध करवायें।

इस ऑनलाईन बैठक में युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष-संदीप भातरा, बीकानेर संभाग अध्यक्ष-श्योपत सिंह कायल, भीलवाड़ा संभाग अध्यक्ष-बृजराज उपाध्याय, जोधपुर संभाग अध्यक्ष-सत्यप्रकाष बोहरा, उदयपुर संभाग अध्यक्ष-भगवान मेनारिया, जयपुर जिला अध्यक्ष-पं. बाबूलाल शर्मा, जयपुर देहात अध्यक्ष-पुरुषोत्तम शर्मा, जयपुर शहर अध्यक्ष-अनिल सारस्वत, टोंक जिलाध्यक्ष-शैलेन्द्र शर्मा, दौसा जिलाध्यक्ष-ऋषभ शर्मा, पाली जिलाध्यक्ष-सीताराम षर्मा, अलवर जिलाध्यक्ष-राजकुमार पण्डा, सीकर जिलाध्यक्ष-प्रदीप पारीक, उदयपुर जिलाध्यक्ष-मथुरेष नागदा, हनुमानगढ जिलाध्यक्ष-दुर्गा प्रसाद शर्मा, सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष-श्रीकिषन, बीकानेर जिलाध्यक्ष-दाउदयाल सारस्वत, सिरोही जिलाध्यक्ष-उमेष शर्मा, चूरू जिलाध्यक्ष-गिरधारी शर्मा, श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष-के.डी. शर्मा, झुझूंनू जिलाध्यक्ष-कमल कांत शर्मा, बूंदी जिलाध्यक्ष-सर्वदमन शर्मा, धौलपुर जिलाध्यक्ष-लवकुश शर्मा, अजमेर जिलाध्यक्ष-अंकुर त्यागी, करौली जिलाध्यक्ष-मुकेश पचैरी, भीलवाडा जिलाध्यक्ष-नवीन कुमार शर्मा, कोटपूतली जिलाध्यक्ष-एडवोकेट बजरंग लाल शर्मा सहित विभिन्न प्रदेश पदाधिकारी भी उपस्थित हुए।

Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack