Business

header ads

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि: देश राजीव गांधी को कर रहा नमन


नई दिल्ली।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी (rajiv gandhi) की आज 30वीं पुण्यतिथि हैं। राहुल और प्रियंका गांधी (rahul gandhi) ने पिता को याद किया है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर देश उन्हें नमन कर रहा है। इसी के साथ कई राजनीतिक दलों और राजनेताओं ने स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 30वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर तमाम राजनीतिक दल, राजनेता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी और नेताओं की ओर से भी राजीव गांधी को याद किया जा रहा है। तो वहीं कांग्रेस ने इस दिन को सेवा और सद्भावना के रूप में मनाने का फैसला किया है। 

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की एक तस्वीर साझा की और लिखा कि सत्य, करुणा, प्रगति। तो वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने राजीव गांधी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि प्रेम से बड़ी कोई शक्ति नहीं है, दया से बड़ा कोई साहस नहीं है, करुणा से बड़ी कोई शक्ति नहीं है और विनम्रता से बड़ा कोई गुरु नहीं है।

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई 1991 में एक बम धमाके में मौत हो गई थी। लिट्टे के उग्रवादियों ने तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में चुनाव प्रचार के दौरान राजीव गांधी पर आत्मघाती हमला किया, जिसमें उनकी जान चली गई थी। दरअसल, लिट्टे तब श्रीलंका में भारत सरकार द्वारा शांति सेना भेजने से नाराज था। ऐसे में तमिल विद्रोहियों ने तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में राजीव पर आत्मघाती हमला किया। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे राजीव गांधी के पास एक महिला फूलों का हार लेकर पहुंची और उनके बहुत करीब जाकर अपने शरीर को बम से उड़ा दिया।

Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack