Business

header ads

राज्य सरकार ने सर्टिफिकेट दिया था वेंटिलेटर्स सही हैं, अचानक खराब कैसे हो गए- अरूण सिंह


देवेंद्र शर्मा...
भारतीय जनता पार्टी के (bjp) राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान (rajasthan) के प्रभारी अरुण सिंह (arun singh) रविवार को वीसी के जरिये पत्रकारों से रूबरू हुये। इस दौरान अरूण सिंह ने राज्य सकरार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह काम नहीं करने वाली सरकार है। यह दोषारोपण करने वाली सरकार है।

 बता दें कि राजस्थान में पीएम केयर्स फंड से आए वेंटिलेटर्स को लेकर चल रही राजनीति कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने वेंटिलेटर्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि खुद राज्य सरकार ने सर्टिफिकेट दिया था कि सभी वेंटिलेटर्स सही हैं तो वो अचानक खराब कैसे हो गए। अन्य राज्यों में भी ये वेंटिलेटर्स काम कर रहे हैं। असल बात तो यह है कि इन वेंटिलेटर्स पर पीएम केयर्स फंड लिखा था। इससे पीएम की प्रसिद्धी हो जाती, इस वजह से राज्य सरकार ने इन्हें काम में नहीं लिया। 

उन्होंन कहा कि अगर ये खराब थे तो भरतपुर के निजी अस्पताल को किराए पर क्यों दिए गए ? बीकानेर में हमारे कार्यकर्ताओं ने कैसे इन्हें काम में लिया। असल बात तो यह है कि इनके मन में चोर है। अगर एक साल पहले ही इन्हें फंक्शनल कर दिया जाता तो शायद ये हालात नहीं होते। इससे पहले तो कभी भी इन्होंने पत्र नहीं लिखा कि वेंटिलेटर्स खराब हैं।

तो वहीं सिंह ने राज्य सरकार के समक्ष 6 मांगें रखी। उन्होंने कहा कि केंद्र ने किसान सम्मान निधी के तहत किसानों को पैसा जारी किया है तो राज्य सरकार भी अपना वादा निभाते हुए किसानों का कर्ज माफ करे। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। बिजली के बिलों के स्थाई शुल्क माफ किए जाएं। जिन गरीबों के घरों में कोरोना से मौत हुई है, उन्हें सरकार आर्थिक मदद करे। गहलोत सरकार के पास बहुत पैसा है। बस भ्रष्टाचार को खत्म करें और नीयत ठीक कर लें। 

सिंह ने कहा कि राज्य को केंद्र की ओर से बड़ी संख्या में रेमडेसिविर इंजेक्शन दिए गए हैं। मुख्यमंत्री को देखना चाहिए कि आखिरी ये इंजेक्शन कहां गए। सिंह ने आरोप लगाया कि कहीं अधिकारियों के घरों में तो नहीं हैं। रेमडेसि​विर इंजेक्शन ?

वैक्सीनेशन को लेकर उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस ने मज़ाक उड़ाना शुरू किया। अब वही कांग्रेस वेक्सीन की डिमांड कर रही है।

ऑक्सीजन सप्लाई में भेदभाव के आरोपों पर सिंह ने कहा कि केंद्र डिमांड के अनुसार ऑक्सीजन दे रही है, लेकिन राजस्थान सरकार उठा ही नहीं पा रही है। टैंकर की व्यवस्था राज्य को करनी थी, लेकिन केंद्र ने व्यवस्था की है। सब कुछ ही केंद्र को करना है तो राज्य सरकार क्या कर रही है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे दूर के राज्यों से ऑक्सीजन देने के सवाल पर सिंह ने कहा कि प्लांट वहीं हैं। सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र ने पैसा दे दिया था, लेकिन प्रदेश सरकार 16 ऑक्सीजन के प्लांट नहीं लगा पाई।

Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack