Business

header ads

केंद्र में बैठे नेता इतनी घुटन महसूस कर रहे हैं कि लावा कब फूट जाए- गोविंद सिंह डोटासरा

देवेंद्र शर्मा।
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 57वीं पुण्यतिथि है। बता दें कि 27 मई, 1964 को जवाहर लाल नेहरू ने अंतिम सांस ली थी। आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर देश उनको नमन कर रहा है, तो वहीं जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा गुरुवार को पीसीसी पहुंचे जहां उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पा अर्पित कर उन्हें नमन किया, तो वहीं इस दौरान कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मीडिया से रूबरू हुए, इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठे नेता इतनी घुटन महसूस कर रहे हैं कि लावा कब फूट जाए, कब ज्वालामुखी बन जाए किसी को पता नहीं है, उन्होंने कहा कि आज चुनाव आयोग की क्या स्थिति बना कर रख दी है।  सब संवैधानिक संस्थाओं को समाप्त करने का एक षड्यंत्र चल रहा है, हिटलर शाही शासन चल रहा है। इनकी पार्टी में अपने ही लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है। राजस्थान से 25 सांसद हैं, इनकी किसी की हिम्मत नहीं हो रही है कि मोदी को सुझाव दे दे। उन्होंने कहा कि गडकरी ने सुझाव दिया था और अगले दिन ही माफी मांगनी पड़ गई थी, इससे बड़ा कोई लोकतंत्र का अपमान नहीं हो सकता है। 

डोटासरा ने कहा कि पूरा देश त्रासदी में है, पूरा देश यह महसूस कर रहा है कि हमारा क्या होगा, हम जियेंगे या नहीं, हमको वैक्सिंग मिलेगी या नहीं, हमारे बच्चों का भविष्य क्या होगा।

Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack