Business

header ads

पवित्र नदियों के किनारे लाशें दफनाई जा रही हैं, संज्ञान लेकर केन्द्र सरकार को कोविड प्रोटोकॉल के तहत SOP जारी करनी चाहिए- मुख्यमंत्री गहलोत


राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को मीडिया को वक्तव्य जारी किया है। उन्होंने अपने इस वक्त्वय में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जिस तरह गंगा, यमुना सहित पवित्र नदियों के किनारे लाशें दफनाई जा रही हैं एवं नदियों में बहाई जा रही हैं इसका संज्ञान लेकर केन्द्र सरकार को कोविड प्रोटोकॉल के तहत SOP जारी करनी चाहिए। बारिश के मौसम में इन शवों से संक्रमण फैलने पर महामारी के और ज्यादा फैलने की आशंका हो सकती है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को गलत बयानबाजी से बचना चाहिए। जब देश ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा था तब वे कह रहे थे कि देश में पर्याप्त ऑक्सीजन है। आज जब देश में वैक्सीन की कमी है तो उनका कहना है कि देश में पर्याप्त एक करोड़ वैक्सीन है लेकिन सभी राज्यों को मिलाकर देखें तो एक करोड़ वैक्सीन महज एक दिन में ही खत्म हो जाएंगी।

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि 2 अप्रेल को देशभर में 42 लाख वैक्सीन लगाई गईं थीं लेकिन अब सिर्फ 16 लाख वैक्सीन ही प्रतिदिन लगाई जा रही है। देश में अलग-अलग जगहों पर वैक्सीनेशन सेंटर बंद किए जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के ऐसे बयानों से आमजन में आक्रोश फैल रहा है।

Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack