जयपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अमीन पठान, मुनव्वर खान और हुसैन खान का इस्तकबाल किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़े व साफा पहनाकर तीनों का स्वागत किया।
कार्यक्रम को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती ने बताया कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एम सादिक खान के नेतृत्व में यह कार्यक्रम रखा गया और दरगाह कमेटी अजमेर के नवनियुक्त सदर अमीन पठान का जयपुर पहुंचने पर स्वागत किया गया है।
इस दौरान फिरोज खां पूर्व चेयरमैन हज कमेटी, हिदायत खा धोलिया पूर्व चेयरमैन मदरसा बोर्ड, डॉक्टर तस्लीम बानो पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, जयपुर शहर अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अजीज महावत, भाजपा पार्षद रईस कुरैशी, मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष फरमान कुरैशी,फरीदुद्दीन शेख, प्रदेश मंत्री आसिफ नक्वी, शहजाद पठान, मीडिया प्रभारी महबूब कुरेशी, कार्यालय मंत्री उस्मान चौहान, सह-कार्यालय मंत्री गुलजार कुरैशी, प्रदेश आईटी सह-प्रमुख मोहम्मद इरशाद हसनपुरा, अनस पठान कोटा, जंग बहादुर पठान, सरोज खान, रिया खान, हाजी मुस्ताक, हाजी मुस्ताक चाचा, अकबर मंसूरी, निसार पठान, अता भाई, नवाब कुरैशी, परवेज, रईस मौलाना, मंसूर अली, साबिर कुरेशी, शाहनवाज अंसारी एवं मोर्चा के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



0 Comments