Business

header ads

प्रियंका गांधी जन्मदिन मनाने सरिस्का पहुंची


जयपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी राबर्ट वाड्रा के साथ सवाई माधोपुर जिले में स्थित रणथंभौर अभ्यारणय पहुंच गई है उनके दोनो बच्चें एक दिन पूर्व ही पहुंच चुके थे। प्रियंका गांधी का बुधवार (12 जनवरी) को जन्मदिन हैं। प्रियंका गांधी रणथंभौर नेशनल पार्क में टाइगर सफारी के लिए भी जाएंगी। होटल मैनेजमेंट की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस की कमान संभाले हुए हैं। इसी बीच वह रणथंभौर पहुंची है। सूत्रों की खबर है कि इससे पहले वे 28 नवंबर को रणथंभौर भ्रमण पर आईं थीं। इस दौरान प्रियंका गांधी ने टाइगर के साथ ही अन्य वन्यजीवों को अठखेलियां करते देखा था। प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 में नई दिल्ली में हुआ। बुधवार को वे 50 साल की हो जाएंगी।

Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack