Business

header ads

राज्यपाल मिश्र ने किया राजभवन में संविधान पार्क का शिलान्यास


जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने गणतन्त्र दिवस पर राजभवन में संविधान पार्क एवं अन्य कार्यों के निर्माण का शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्यपाल मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं विधानसभाध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी को आर्किटेक्ट अनूप बरतरिया ने संविधान पार्क के प्रस्तावित स्वरूप के बारे में जानकारी दी। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे संविधान पार्क में चरखा कातते राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की वह प्रतिमा विशेष आकर्षण के रूप में प्रदर्शित की जाएगी, जिसने आजादी के आंदोलन में चरखे के जरिए स्वेदशी के आदर्श को जीवंत किया था। एक अन्य वीथी में महाराणा प्रताप और उनके घोड़े चेतक की मूर्ति प्रदर्शित की जाएगी। राष्ट्रियता महात्मा गांधी और भारत गौरव स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमाएं भी कलाकारों द्वारा निर्मित कर यहां लगाई जाएगी। भारतीय संविधान और उससे जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रम की याद दिलाने के लिए 45 शिल्प संविधान पार्क में प्रदर्शित किए जाएंगे। एक विशाल तिरंगा स्तंभ भी स्थापित किया जाएगा। संविधान समिति के गठन, संविधान के निर्माण और इसे लागू किए जाने से सम्बन्धित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाक्रम और संसद में इस सम्बन्ध में हुई कार्यवाही को भी चित्रों एवं मूर्ति शिल्प के जरिए संविधान पार्क में जीवंत किया जाएगा। संविधान के 22 भागों के बारे में जानकारी भी यहां रोचक तरीके से प्रस्तुत की जाएगी। 

Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack