Business

header ads

सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का हर जरूरतमंद को मिले लाभ

जयपुर। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो की ओर से जोधपुर में पांच  दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का उद्घाटन आज केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया। प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। सभी की यह जिम्मेदारी है कि देश के विकास में सभी अपनी भूमिका आवश्यक रूप से निभाएं। श्री शेखावत ने कहा कि देश युग परिवर्तन से गुजर रहा है। इसके लिए आवश्यक है कि हर जरूरतमंद को सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ मिले। श्री शेखावत ने कहा कि अब नई सोच के साथ के कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नए भारत और श्रेष्ठ भारत का लक्ष्य रखा है।  शेखावत ने कहा कि सरकार द्वारा आयोजित प्रदर्शनियों के माध्यम से सरकार की महत्वपूर्ण जानकारियों को जन-जन तक पहुंचाना है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अभियान चलाया गया जिसमें सभी ने बढ़चढ़कर हिसा लिया। श्री शेखावत ने कहा कि जल का संरक्षण करना भी सभी की ज़िम्मेदारी है। सभी जल संरक्षण के लिए आगे आएंगे तो देश सक्षम होगा। कोरोना काल में देश में सबसे बड़ा टीकाकरण हुआ है। कोरोना काल में देश को समृद्ध बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं जिसकी विदेशों में भी प्रशंसा हुई है। उन्होंने कहा कि आज देश तेज गति से आर्थिक दृष्टि से आगे बढ़ रहा है। श्री शेखावत ने कहा कि दुनिया में संकट से बचाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है। ऑपरेशन गंगा व अन्य अभियानों के माध्यम से भारतीयों को संकट से बचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है, सभी मिलकर देश के लिए जीने का संकल्प लें और अपने सपनों का भारत बनाने में अपना योगदान दें। लोक संपर्क एवं संचार ब्यूरो, नई दिल्ली के प्रधान महानिदेशक सत्येंद्र प्रकाश ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव जन भागीदारी का आंदोलन है। श्री प्रकाश ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने का लक्ष्य है। सरकार की योजनाओं के प्रचार से आमजन को लाभ मिलेगा।  प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो की निदेशक श्रीमती ऋतु शुक्ला ने प्रदर्शनी और विभाग की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। श्रीमती शुक्ला ने कहा कि नया भारत, संकल्पित भारत, सशक्त भारत विषय पर केंद्रित इस मल्टीमीडिया डिजिटल प्रदर्शनी में आजादी का अमृत महोत्सव के अलावा केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों पर जानकारी प्रदर्शित की जा रही है। इनमें फिट इंडिया, महिला सशक्तीकरण, एक भारत श्रेष्ठ भारत, गतिशक्ति परियोजना आदि का समावेश है। प्रदर्शनी में विभिन्न एक्टिविटी जोन बनाए गए हैं जिनमें फिट इंडिया, ऑनलाइन क्विज, सेल्फी मिरर, मोशन गेम्स, मनोरंजक गतिविधियों का समावेश है। इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा। इस अवसर पर मीडिया एवं अधिकारी श्री आशीष वर्मा, सेना के जवान, निफ़्ट, राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान व अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।  इसके अलावा स्वास्थ्य व चिकित्सा विभाग, आयुर्वेद विभाग, कृषि विभाग, समेकित बाल विकास विभाग, आर्मी रिक्रूटमेंट विभाग, जिला अग्रणी बैंक, भारतीय डाक विभाग, महिला अधिकारिता विभाग, नगर निगम, जोधपुर आदि के स्टॉल लगाकर उसके माध्यम से इन विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओँ की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा प्रदर्शनी स्थल पर स्वास्थ्य जाँच व कोविड टीकाकरण की व्यवस्था भी की गई है। इन पांच दिनों में प्रदर्शनी स्थल पर विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ वक्ताओं के व्याख्यानों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रचार सामग्री का विमोचन किया गया साथ ही विभिन्न प्रश्नोत्तरी और पेंटिंग प्रतियोगिता के विजताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack