Business

header ads

कांग्रेस के पक्ष में होगें चुनावी परिणाम-प्रियंका गांधी

जयपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव और उत्तरप्रदेश की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी आज जयपुर पहुंंची उनके साथ  बीसीसीआई वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला भी थे। सांगानेर हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, गुजरात प्रभारी डॉ. रधु शर्मा ने उनका सूत की माला पहनाकर राजस्थान आगमन पर स्वागत किया।प्रियंका गांधी आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान कांग्रेस द्वारा महिला शक्ति एप को प्रियंका गांधी की मौजूदगी में लॉच किय जायेगा। ज्ञात रहे कि यूपी में प्रियंका गांधी ने ही लड़की हूं लड़ सकती हूं के धरातलीय नारे को समझते हुए देश की आधी आबादी को कांग्रेस का मुख्य वोटर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है पार्टी का मानना है कि इस नारे से कांग्रेस पार्टी का महिला वोटर का जुड़ाव होगा। राजस्थान में अगले डेढ़ साल बाद चुनाव होने है ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चाहते है कि कांग्रेस पार्टी से महिलाओं का राजस्थान में भी अधिकाधिक जुड़ाव हो। प्रियंका गांधी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि 5 राज्यों के चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आयेंगे उनसे जब उत्तर प्रदेश के बारे पूछा गया तो उन्होने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस ने संवैधानिक लोकतांत्रिक और संयम और सम्मान आमजन के सम्मान और महिला शक्ति को पहचान दिलाने के नाम चुनाव लड़ा है इससे मै कह सकती हूं कि पांच राज्यों में चुनावी परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आने वाले है। जयपुर में अन्य प्रदेश के कांग्रेस विधायकों की बाड़ाबंदी पर प्रियंका गांधी ने कहा कि आप भविष्य का सवाल कर रहे हैं. देखेंगे भविष्य में स्थिति क्या होगी. बाकी जो परिस्थियां बनेगी उसी के हिसाब से काम होगा लेकिन आने वाले परिणामों पर सब कुछ निर्भर है।

Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack