Business

header ads

महिला दिवस पर कांग्रेस की महिला वोटरो पर नजर


 जयपुर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य कांग्रेस मैराथन दौड़ का आयोजन करने जा रही है जिसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल करने की अपुष्ट सूत्रों से चर्चा है। सूत्र बताते है कि जिस प्रकार प्रियंका गांधी ने यूपी में देश की आधी आबादी कहीं जाने वाली महिला वोटरो को टारगेट किया है ठीक उसी तरह से राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से महिलाओं को पार्टी की रीति नीति के प्रति आकर्षित करने का प्रयास शुरू कर दिया है। ज्ञात रहे कि कांग्रेस ने यूपी में लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन के जरिए महिला वोट बैंक को साधने की कोशिश की है इस अभियान को लीड प्रियंका गांधी कर रही है वो यूपी प्रभारी भी है कहा जाता है कि उनके प्रयासों से ही यूपी में 40 फीसदी महिलाओं को चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया गया मैसेज महिलाओं को सशक्त करने का दिया गया राजस्थान में 2023 में चुनाव प्रस्तावित है तो यूपी का फॉर्मूला यहां भी लागू किया जा सकता है। प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी की कमान एक महिला को सौंपकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहले ही यह संदेश दे दिया है की आलाकमान की मंशा के अनुसार राज्य में सरकार महिलाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है अब सरकार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक संदेश देने के लिए राज्य स्तरीय बालिका और महिलाओं की मैराथन करने जा रही है सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चाहते हैं कि इस मैराथन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हों इसके लिए प्रियंका गांधी से समय मांगा जा रहा है. अगर प्रियंका ने मैराथन में शामिल होने पर सहमति जताई तो सरकार इस मैराथन को विस्तार रूप देते हुए बड़े पैमाने पर महिलाओं की मैराथन दौड़ करवाने वाली है।

Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack