Business

header ads

कांग्रेस सरकार को प्रदेश के युवा 2023 में उखाड़ फेंकेगे


जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने दूदू और किशनगढ़ में जन आक्रोश सभाओं को संबोधित किया, जिसमें भारी संख्या में किसान और युवाओं का हुजूम उमड़ा, जिन्होंने विजय संकल्प 2023 को प्रचंड बहुमत के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया। सतीश पूनियां ने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने किसानों और युवाओं के साथ बड़ा छलावा किया है, जिससे प्रदेश का हर वर्ग प्रताडि़त है। कांग्रेस सरकार के कुशासन में पेपर लीक करवाने का जो पाप किया है, यह युवाओं के साथ कुठाराघात है, यही युवा कांग्रेस सरकार को प्रदेश से 2023 में उखाड़ फेंकेंगे।कांग्रेस सरकार के 04 वर्षों के शासन में लगभग 16 बार पेपर लीक हो चुके हैं और 2018 में किसानों से सम्पूर्ण कर्जमाफी करने का जो वादा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किया, वह आज तक पूरा नहीं किया, प्रदेश के 69 लाख किसान कर्जमाफी का इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में कर्ज से तंग आकर प्रदेशभर में 200 से अधिक किसान सुसाइड कर चुके हैं।राज्य में कानून व्यवस्था के बुरे हालात हैं, गांव, शहर और घर में भी आमजन, बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। 04 वर्षों में 08 लाख 61 हजार से अधिक दर्ज मुकदमों में महिलाओं, आदिवासियों और दलितों के खिलाफ सबसे अधिक अपराध हुये हैं।


Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack