Business

header ads

मै कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते है भ्रष्टाचारी बचाओ-पीएम


जयपुर,सत्ताजगत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में स्थित कोटपूतली से चुनावी शंखनाद करते हुए कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि इस चुनाव में देश की सियासत दो खेमों में बंटी नजर आ रही है। एक तरफ राष्ट्र प्रथम का संकल्प लेकर चलने वाली भाजपा है, तो दूसरी तरफ देश को लूटने के मौके तलाशने वाली कांग्रेस पार्टी है। आज एक ओर देश को परिवार मानने वाली भाजपा है, तो दूसरी तरफ अपने परिवार को देश से बड़ा मानने वाली कांग्रेस है। एक ओर दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने वाली भाजपा है, तो दूसरी ओर विदेश में जाकर भारत को कोसने वाली कांग्रेस है। ऐसी देश विरोधी परिवारवादी ताकतों के खिलाफ राजस्थान हमेशा ढाल बनकर खड़ा रहा है। ये पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता खुद के चुनाव जीतने की बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन वो देश को धमकी दे रहे हैं कि अगर बीजेपी जीती तो देश में आग लग जाएगी। मैं 10 साल से कांग्रेस की लगाई हुई आग को बुझा रहा हूं। मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ:  ये पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें परिवारवादी पार्टियां अपने परिवार को बचाने के लिए रैली पर रैली करती जा रही हैं। ये पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें सारे भ्रष्टाचारी मिलकर भ्रष्टाचार पर कार्रवाई रोकने के लिए रैली कर रहे हैं। मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। आज कांग्रेस के लोगों ने अपने खतरनाक इरादे जताने शुरू कर दिए हैं, इसलिए देश को बचाने के लिए ये चुनाव बेहद अहम है। आज देश में बीजेपी की मजबूत और निर्णायक सरकार की जरूरत और बढ़ गई है। मैं परिवादवादी पार्टियां और उनके भ्रष्टाचार पर सवाल उठाता हूं, इसलिए मैं उनके निशाने पर हूं, मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या मुझे ऐसे सवाल उठाने चाहिए या नहीं। कांग्रेस कहती है कि मोदी का कोई परिवार नहीं है, इसलिए उसे भ्रष्टाचार करने की जरूरत नहीं है, तो क्या जिसके पास परिवार है, उसे भ्रष्टाचार करने का लाइसेंस मिल जाता है। मेरे लिए तो जनता ही मेरा परिवार है।  भाजपा ने गरीब लोगों के इलाज के लिए 5 लाख का मुफ्त इलाज दिया। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ईआरसीपी परियोजना को कांग्रेस ने दशकों से लटकाए रखा। हमने यमुना के पानी के मामले को भी हल किया। इन परियोजनाओं से इलाके के किसान को काफी फायदा होगा। हम ईमानदारी से आपके लिए प्रयास करते हैं। नीयत सही तो नतीजे सही। राजस्थान ने 2014 में बीजेपी को 25 की 25 सीटें दी थीं। 2019 में भी एनडीए को सारी सीटें दी थीं। अब 2024 में भी राजस्थान 25 की 25 सीटें देने का फैसला कर चुका है। 2024 का ये लोकसभा चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है। ये चुनाव विकसित राजस्थान और विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। ये चुनाव भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए है। ये चुनाव भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए है। ये चुनाव आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने के लिए है। ये चुनाव किसानों के विकास के संकल्प का चुनाव है, लेकिन कांग्रेस और उसका इंडी गठबंधन देश के लिए अपने स्वार्थ के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। 

Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack