Business

header ads

अपने घरों में रहें यही राष्ट्रभक्ति का सबसे बड़ा परिचायक है: पूनिया


जयपुर। राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से फेसबुक लाइव के माध्यम से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो आवाहन किया है उसकी पालना कर हम स्वयं, अपने समाज और अपने राष्ट्र की रक्षा कर सकते हैं। अपने घरों में रहें, यही राष्ट्रभक्ति का सबसे बड़ा परिचायक है।

डॉ. पूनिया ने कहा कि इस आपदा के समय भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका केवल एक राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में नहीं बल्कि एक मजबूत सामाजिक सरोकार वाले कार्यकर्ता के रूप में होनी चाहिए। उन्होंने भाजपा विधायकों, केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को अपने कोष से कोरोना महामारी से निपटने के लिए दी गई सहायता राशि के लिए साधुवाद दिया। 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान आम लोगों को आवश्यक सुविधाएं व वस्तुएं मिलती रहेंगी।

Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack