Business

header ads

पीएम बोले मैं देश के गांव-गरीब के साथ चट्टान की तरह खड़ा हूं


जयपुर ,सत्ताजगत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में भ्रष्टाचार के खिलाफ और बड़े फैसले लेने जा रहा हूं। मैं पूरी तैयारी करके बैठा हूं। दस साल में जो कार्रवाई हुई, वह ट्रेलर है। बहुत कुछ बाकी है। मोदी ने अजमेर के पुष्कर के मेला मैदान में चुनावी सभा को सम्बोधित रकते हुए कहा कि भाजपा की सरकार देश के 80 करोड़ जरूरतमंदों को मुफ्त अनाज देती है। दस साल में 30 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा गरीबों के खाते में सीधे भेजे हैं।  कांग्रेस की सरकार में पैसा बीच में लूट लिया जाता था।कांग्रेस के एक पीएम ने कहा था कि दिल्ली से 1 रुपए भेजते हैं तो 15 पैसा पहुंचता है। यदि 30 लाख करोड़ रुपए उनके पास होते तो क्या होता? हमने जांच की तो पता चला कि कांग्रेस ने 10 करोड़ से ज्यादा ऐसे फर्जी लाभार्थी बनवाकर रखे थे, जिनका कभी जन्म ही नहीं हुआ। योजनाएं उनके नाम पर चढ़ जाती थी। आपके हक का पैसा सीधे कांग्रेस के बिचौलियों के पास जा रहा था। मोदी बोले- कल (5 अप्रैल) कांग्रेस ने झूठ का एक पुलिंदा जारी किया है। यह कांग्रेस को बेनकाब करने वाला घोषणा पत्र है। आप देखें कि हर पन्ने पर भारत के टुकड़े करने की बू आ रही है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है, जो सोच आजादी के समय मुस्लिम लीग में थी। मोदी बोले- राम नवमी का त्योहार मनाएंगे, देखते हैं कांग्रेस कितना विरोध करती है नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के एक सांसद के पास 300 करोड़ रुपए नकद मिले थे। पैसा गिनते-गिनते मशीन थक गई थी। घमंडिया गठबंधन मोदी से इसलिए चिढ़ता है। कांग्रेस के लोग समझ लें, जितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना ही खिलने वाला है। कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए रैली नहीं कर रही है, भ्रष्टाचारी को बचाने के लिए कर रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। पीएम ने कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में जो चला गया, कांग्रेस ने उसे 6 साल के लिए निकाल दिया। हमारे यहां तो राम-राम सा करके प्रणाम करते हैं। राम के खिलाफ इतना गुस्सा मेरे दिमाग में नहीं बैठ रहा है। राम नवमी आ रही है, लोग जमकर त्यौहार मनाएंगे। देखते हैं कि कांग्रेस कितना विरोध करती है। मोदी को गाली देना वे अपना अधिकार मानते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार इस कामदार को गाली देते हैं। गाली देना वे अपना अधिकार मानते हैं। ये कामदार ऐसा है कि हर गाली को पचा जाता है। ये मोदी से इसलिए नाराज हैं, क्योंकि मैं देश के गांव-गरीब के साथ चट्टान की तरह खड़ा हूं। जनता के पैसे को लूटना ये लोग अपना खानदानी हक समझते थे। मोदी ने दस साल में इसका परमानेंट इलाज कर दिया है। 

Post a Comment

0 Comments

ARwebTrack